Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Umaria

पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार

23 Oct 2026, 02:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ तेज, नौरोजाबाद पुलिस ने 8 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार - उमरिया, मध्य प्रदेश

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट

नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की कार्रवाई, कई वर्षों से फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में किया पेश

उमरिया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिलेभर में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना नौरोजाबाद पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आठ स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।
बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए वारंटी कई वर्षों से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ कर कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले में फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सनातन संवाद से पहले विवादित पोस्ट पर F,I ,R, मोहम्मद अहमद मंसूरी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप,, वाट्साप ग्रुप द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट करने शिकायत पर मामला दर्ज,,
जनता से किया हुआ वादा बाखूबी निभाया,, महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61 लाख के बिकास कार्यो की सौगात, कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार परिवार है,
जनता से किया हुआ बादा बाखूबी निभाया , महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61, लाख की सौगात। कटनी का‌हर नागरिक मेरा परिवार है समग्र विकास को लेकर बोल
error: Content is protected !!