कांठ पुलिस ने 25 हजार के इनामी को महाराष्ट्र से पकड़ा, चार साल से था फरार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ थाना पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी इबदुर्रहमान को महाराष्ट्र के कुरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास और पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

बृहस्पतिवार को कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन मई 2022 को हरिद्वार निवासी महिला ने अपनी करीब 10 वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में उस समय कांठ थाने में इबदुर्रहमान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। इस मामले में आरोपी इबदुर्रहमान निवासी मुर्गा मार्केट कांठ वर्ष 2022 से फरार था। उसके खिलाफ न्यायालय से धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई और स्थायी वारंट जारी किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सतपाल अंतिल के निर्देश पर गठित टीम ने 20 अक्तूबर 2026 को महाराष्ट्र के कुरार थाना क्षेत्र से इबदुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। कांठ थाना पुलिस के अनुसार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, उपनिरीक्षक विष्णु कुमार, एसआई पनीष कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, एसआई संजीव कुमार और कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह शामिल रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कराने के लिए 21…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।