मानवता हुई शर्मसार:ज्वालापुर में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में मिली नवजात बच्ची
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
October 22, 2026
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित भगत सिंह चौक के समीप कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की एक नवजात बच्ची के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए। समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बच्ची को गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। राहगीरों ने पास जाकर देखा तो वहां नवजात बच्ची पड़ी थी। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब सात दिन है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बच्ची के असल माता पिता व उसे इस हाल में छोड़ने वाले का पता लगाने में जुटी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ थाना पुलिस ने करीब चार साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी इबदुर्रहमान…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री गंगानगर जिले में त्योहारी का सीजन जोरो पर है।और इस सीजन में शहर के आस पास हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शारदा धाम में नवरात्रि मेले के पंचमी के दिन दूर-दराज से दर्शन करने…
पूरी खबर पढ़ें →
• *नशा मुक्त भारत के संकल्प की दिशा में झाबुआ पुलिस की दो और बड़ी कार्रवाई* वन्दे भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
(सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराधियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार (उत्तराखंड) Vande bharat October 22, 2026 हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।