Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhabua

। • *थाना कालीदेवी एवं थाना पेटलावद क्षेत्र में अवैध गांजा खेती के विरुद्ध कार्रवाई, दो प्रकरणों में कुल 607 किलोग्राम गांजा जब्त (कीमती लगभग 60 लाख 30 हजार रुपये)*

22 Oct 2026, 06:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
। • *थाना कालीदेवी एवं थाना पेटलावद क्षेत्र में अवैध गांजा खेती के विरुद्ध कार्रवाई, दो प्रकरणों में कुल 607 किलोग्राम गांजा जब्त (कीमती लगभग 60 लाख 30 हजार रुपये)* - झाबुआ, मध्य प्रदेश

• *नशा मुक्त भारत के संकल्प की दिशा में झाबुआ पुलिस की दो और बड़ी कार्रवाई*
वन्दे भारत जिला ब्यूरो सुरेश परिहार।
• *थाना कालीदेवी एवं थाना पेटलावद क्षेत्र में अवैध गांजा खेती के विरुद्ध कार्रवाई, दो प्रकरणों में कुल 607 किलोग्राम गांजा जब्त (कीमती लगभग 60 लाख 30 हजार रुपये)*

• *आठ दिवस पूर्व ग्राम कलमोड़ा में की गई बड़ी कार्रवाई सहित अब तक लगभग 105.23 क्विंटल अवैध गांजा जब्त, कुल अनुमानित कीमत 10 करोड़ 2 लाख रुपये*

भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में श्री कैलाश मकवाना पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के निर्देशन में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त सिंडिकेट को ध्वस्त करने, अवैध खेती एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री अनुराग पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन (ग्रामीण) एवं श्री मनोज कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक, इंदौर रेंज (ग्रामीण) द्वारा भी इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत थाना कालीदेवी एवं थाना पेटलावद पुलिस द्वारा अवैध गांजा खेती के विरुद्ध दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 607.09 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 60,30,825 रुपये (लगभग 60 लाख 30 हजार रुपये) है।

दोनों प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*प्रकरण-1 थाना कालीदेवी : खेत में अवैध गांजा खेती का खुलासा*

थाना कालीदेवी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छापरी निवासी गोपाल पिता रतना मोरी अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए खेत में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान तुवर एवं कपास की फसल के बीच उगाए गए कुल 80.15 किलोग्राम गांजे के पौधे जप्त किए गए।

जब्ती एवं प्रकरण का विवरण :
• अपराध क्रमांक : 301/2026
• धारा : 8/20 एनडीपीएस एक्ट
• जब्त पौधों की संख्या : 240
• जब्त गांजे का कुल वजन : 80.15 किलोग्राम
• अनुमानित कीमत : ₹7,61,425
• आरोपी : गोपाल पिता रतना मोरी, निवासी ग्राम छापरी, थाना कालीदेवी।

सराहनीय भूमिका : एसडीओपी झाबुआ श्रीमती मोनिका सिंह एवं थाना प्रभारी कालीदेवी निरीक्षक श्री आर.सी. भास्करे के नेतृत्व में उप निरीक्षक बलराम सिंह सिंगाड़, सहायक उप निरीक्षक संजय राव, प्रधान आरक्षक महेंद्र चौहान, राकेश गिरवाल, तेरसिंह अखाड़िया, अनिल चौहान, महिला प्रधान आरक्षक शीला रावत एवं अंतरा मेड़ा, आरक्षक रूपसिंह यादव, पंकज राजावत, आशीष नर्गेश, राजेंद्र चौहान, रमेश चौहान, गमतु किराड़िया, रविन्द्र पाल, राकेश सोलंकी, गोलू वास्केल, रूपेश मेहता, मगन डुडवे, मोहन डोडियार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*प्रकरण-2 थाना पेटलावद : खेत में अवैध गांजा खेती पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

थाना पेटलावद अंतर्गत पुलिस चौकी सारंगी को मुखबिर से सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हिम्मतगढ़ निवासी गलिया पिता भेरू डामर के मकान के पास स्थित मालवाला खेत में कपास व तुवर की फसल के बीच तथा माही नदी के पास स्थित तलाई वाले खेत में मक्का की कडब के नीचे से एवं आरोपी के घर से कुल 526.94 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जब्ती एवं प्रकरण का विवरण :
• अपराध क्रमांक : 490/2026
• धारा : 8/20 एनडीपीएस एक्ट
• जब्त पौधों की संख्या : 1,512
• जब्त गांजे का कुल वजन : 526.94 किलोग्राम
• अनुमानित कीमत : ₹52,69,400
• आरोपी : गलिया पिता भेरू डामर, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम हिम्मतगढ़, थाना पेटलावद (गिरफ्तार)।

सराहनीय भूमिका : एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी एवं थाना प्रभारी पेटलावद निरीक्षक निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीपकराव देवरे, प्रहलादसिंह चुंडावत, सहायक उप निरीक्षक लाखनसिंह भाटी, शिवकुमार शर्मा, महेंद्रसिंह पटेल।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल
Maihar22 Oct

मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

मैहर। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शारदा धाम में नवरात्रि मेले के पंचमी के दिन दूर-दराज से दर्शन करने…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश तराना में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आयोजित, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ गौरी शंकर सूर्यवंशी हुए शामिल
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर – एसपी होंगे जिम्मेदार
Dhar22 Oct

कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर – एसपी होंगे जिम्मेदार

*त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान भी बिकने नहीं पाएं* *मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar22 Oct

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अतंर्गत युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 23 अक्टूबर को उमरबन में

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट धार, 22 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन धार एवं जिला रोजगार कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!