हादसा: पेड़ से बाइक टकराई चालक की मौत, मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। छजलैट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक को पीआरवी 112 पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे गांव कांठ तहसील क्षेत्र के गांव फूलपुर मिठ्ठनपुर स्थित राधा-स्वामी सत्संग आश्रम से आगे ईंट भट्ठे के पास हुआ। बताया गया कि छजलैट की ओर से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
छजलैट पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजीव (34) पुत्र करन सिंह निवासी मधुपुरी इनायतपुरी, थाना कांठ के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देने के बादl शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक छा गया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कराने के लिए 21…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।