Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा:रागिनी नायक

22 Oct 2026, 01:54 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा:रागिनी नायक - HARIDWAR, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande bharat
October 22, 2026

हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का मुद्दा उठाया। प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। रागिनी नायक ने साफ किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

आरोपियों को बचाने में लगी सरकार:

बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रागिनी नायक ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय मामले से जुड़े लोगों को बचाने का काम कर रही है। सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े कथित वीआईपी को संवैधानिक पद पर बैठाया गया, ताकि वह जांच के दायरे से बाहर हो सके।

सीबीआई जांच पर भी उठाए सवाल:

रागिनी नायक ने अंकिता भंडारी मामले में चल रही सीबीआई जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की और सही नाम की जगह अज्ञात वीआईपी के खिलाफ जांच चल रही है ताकि वो सीबीआई जांच के दायरे में न आए।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी:

रागिनी नायक ने बताया कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को इस संबंध में चिट्ठी भी लिखी है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन जारी रखेगी।
रागिनी नायक ने बताया कि दिल्ली में जब अंकिता भंडारी के माता पिता धरने पर बैठे तो राहुल गांधी के साथ वो भी खुद मौजूद थी। लेकिन दमनकारी भाजपा सरकार ने उन्हें डिटेन कर दिया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी समेत सभी नेता इसके लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

एसआईआर प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल:

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रागिनी नायक ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने इस प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी और लोगों के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर जिला पुलिस प्रशासन सतर्क; कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस
पंचकूला पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मैराथन बैठकों का दौर शुरू; 42 हारी हुई विधानसभा सीटों का लेंगी फीडबैक
Kurukshetra22 Oct

पंचकूला पहुंची भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मैराथन बैठकों का दौर शुरू; 42 हारी हुई विधानसभा सीटों का लेंगी फीडबैक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी भोला सिंह…

पूरी खबर पढ़ें →
कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Nagaon22 Oct

कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कलियाबोर शिलघाट में देवी विसर्जन के दौरान जुबिन गर्ग को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कलियाबोर (नगांव), असम:नगांव जिले…

पूरी खबर पढ़ें →
हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी स्कॉर्पियो…100 मीटर तक घिसटी; भयानक हादसे में पानीपत के फैक्ट्री मालिक समेत 2 की मौत
Kurukshetra22 Oct

हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी स्कॉर्पियो…100 मीटर तक घिसटी; भयानक हादसे में पानीपत के फैक्ट्री मालिक समेत 2 की मौत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरिद्वार घूमने जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और उसके साथ काम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!