Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम

07 Sep 2026, 10:53 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

वाराणसी के पिशाचमोचन कुंड पर लगेगा सीसीटीवी और बनेगा ओपन जिम काशी के पौराणिक जलस्रोतों, कुंडों और तालाबों के अस्तित्व को बचाने तथा उनके सौंदर्य को निखारने के लिए नगर निगम वाराणसी ने अपनी गतिविधियाँ तेज़ कर दी हैं। कुंडों के जल शोधन, नियमित सफाई के साथ-साथ अब उनकी सुरक्षा और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध पिशाचमोचन कुंड पर सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, हाई-मास्ट लाइटें और आम जनता के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम (Open Gym) बनाने का निर्णय लिया गया है।रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाचमोचन कुंड, पितरकुंडा तालाब और राम कुंड का औचक स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:
पिशाचमोचन कुंड: कुंड परिसर में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए पर्याप्त लाइटें, सीसीटीवी कैमरे और ओपन जिम स्थापित किए जाएं।

राम कुंड: पूर्व में क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवार के स्थान पर मजबूत नई आरसीसी (RCC) दीवार का निर्माण कराया जाए। साथ ही पुरानी रेलिंग की मरम्मत और पूरे परिसर की पेंटिंग कराई जाए।

पितरकुंडा तालाब: प्रवेश द्वार पर एक भव्य गेट का निर्माण हो, नई रेलिंग लगाई जाए और परिसर की नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।पौराणिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए गंभीर है नगर निगम

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कुंडों के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार के अधूरे पड़े कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | सहारनपुर जाने से रोके गए सपा विधायक अतुल प्रधान
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

बड़ी खबर | सहारनपुर जाने से रोके गए सपा विधायक अतुल प्रधान

**“सहारनपुर जाने से रोकना असंवैधानिक, जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन” — अतुल प्रधान का सरकार पर तीखा हमला**…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti07 Sep

9 मुख्य खबरे -*1. गोकुल में मना नंदोत्सव, छीछी प्रसादी पाने की रही होड़*

9 मुख्य खबरे -*1. गोकुल में मना नंदोत्सव, छीछी प्रसादी पाने की रही होड़* *मथुरा।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती
Mahoba07 Sep

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती

महोबा में जनसुरक्षा के कई मोर्चों पर सवाल, हादसे से लेकर स्वास्थ्य और आवागमन तक चुनौती महोबा/ बारिश…

पूरी खबर पढ़ें →
#फर्रूखाबाद : घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आए फौजी बेटे को लगी गोली, आरोपी पिता गिरफ्तार फर्रूखाबाद शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम प
error: Content is protected !!