सिस्ट,अपेंडिक्स सहित दूसरी सर्जरी की मिल रही सुविधाएं l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिस्ट, अपैंडिक्स सहित दूसरी सर्जरी की मिल रही सुविधाएं
गया, 07 सितंबर: जिला में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं मिल रही हैं। शहर के जेपीएन सदर अस्पताल सहित प्रभावती व अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के लिए सिजेरियन सर्जरी व बंध्याकरण के अलावा सिस्ट, हाइड्रोसील, अपैंडिक्स व इस प्रकार की तीस से अधिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी है। पांच सितंबर को आठ सर्जरी जेपीएन सदर अस्पताल में की गयी। इनमें एक सिजेरियन व सात बंध्याकरण सर्जरी की गयी। वहीं नौ सर्जरी प्रभावती अस्पताल तथा एक सर्जरी बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर की गयी। प्रभावती अस्पताल में पांच सिजेरियन और चार बंध्याकरण किया गया। जबकि बोधगया में एक सिजेरियन किया गया। बोधगया सहित कई प्रखंडों में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि सर्जरी की संख्या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। जिला के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली सर्जरी का अनुश्रवण किया जा रहा है ताकि आमजन को आसानी से सर्जरी संबंधी सुविधाएं प्राप्त हो सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 07.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से सहायक…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी के संपादक महोदय श्री प्रवीण सिंह जी को जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश की तरह से…
पूरी खबर पढ़ें →
MP NEWS CAST Home मध्यप्रदेश कटनी सड़क हादसा: जिला जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की दर्दनाक मौत,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।