Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जहरीली शराब प्रकरण: मृतकों, प्रभावितों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल,माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

07 Sep 2026, 05:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जहरीली शराब प्रकरण: मृतकों, प्रभावितों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल,माफियाओं के विरुद्ध सख्त रुख, दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा- उप मुख्यमंत्री शुक्ल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बंडा क्षेत्र में अवैध, जहरीली शराब हादसे से प्रभावित गांवों का सघन दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बंडा, शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती एवं पापेट पहुंचकर पीड़ित तथा मृतक परिवारों के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है और प्रभावित परिवार कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शराब माफियाओं और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

परिजनों द्वारा की गई मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और वितरण के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर जड़ों को पूरी तरह समाप्त किया जाए, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए गांवों को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है।

इसलिए सभी नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशे की लत से दूर रहें। उन्होंने रेखांकित किया कि क्षेत्र में पूर्व में भी नशामुक्ति के लिए जनसहयोग से प्रयास हुए हैं; भविष्य में भी अवैध नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरी कड़ाई और गंभीरता से कार्य कर रहा है।

इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एडिशनल एसपी जयदीप भदोरिया, बंडा एसडीएम श्रीमती आरती यादव, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा
Basti07 Sep

बस्ती: पत्नी की हत्या कर डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, दाढ़ी बढ़ाकर छुप रहा था हत्यारा

जनपद बस्ती, 07 सितंबर 2026। थाना दुबौलिया पुलिस ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में डेढ़…

पूरी खबर पढ़ें →
*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी*
A2Z सभी खबर सभी जिले की07 Sep

*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी*

*गरीब महिला के सपनों को मिला अपना आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना से काटी गई कॉलोनी* शाहाबाद/हरदोई। न्याय पंचायत…

पूरी खबर पढ़ें →
*युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है सरकार- विधायक अनिल यादव* कोसली, 7 सितंबर। विधायक अनिल यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार युवाओं क
error: Content is protected !!