*युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है सरकार- विधायक अनिल यादव*
कोसली, 7 सितंबर। विधायक अनिल यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कोशिश है कि हरियाणा का औद्योगिक विकास तेजी से हो, जिससे कि युवा पीढ़ी का आर्थिक व सामाजिक उत्थान हो सके। विधायक अनिल यादव सोमवार को रेवाड़ी कार्यालय में कोसली विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की रहनुमाई में गुरुग्राम, रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, मानेसर आदि इलाकों की उल्लेखनीय औद्योगिक एवं आर्थिक उन्नति हुई है। विधायक ने कहा कि उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कोसली क्षेत्र को आईएमटी दी।
उनका प्रयास है कि कोसली हलके में एक पोलिटेकनिक संस्थान की और स्थापना हो जाए। इसी उद्देश्य से उन्होंने विगत सत्र के दौरान विधानसभा सदन में यह मांग उठाई थी।
जिसके पूरी होने की उन्हें सरकार से पुरजोर उम्मीद है। शिविर में विधायक अनिल यादव ने आम जन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया।
इस मौके पर क्षेत्र के मौजिज व्यक्ति उपस्थित रहे। ———–