Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर ने 375 आवेदनों पर की जनसुनवाई मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण।

10 Jun 2026, 01:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
IMG 20260609 170324
Oplus_131072

 

सिंगरौली: कलेक्टर ने 375 आवेदनों पर की जनसुनवाई मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण।

जन सुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियो का कटेगा एक दिन का वेतन

सिंगरौली:  जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने उपस्थित होकर कुल 375 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों से कई आवेदनों का तत्काल समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें एवं समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में तत्परता के साथ सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही कुछ आवेदकों द्वारा विस्थापन संबंधी समस्याओं के आवेदन भी प्रस्तुत किए गए, जिनके संबंध में अधिकारियों को नियमों के दायरे में रहकर आवेदकों को शीघ्र राहत पहुंचाने तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले का पूरा वरिष्ठ

प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। साथ ही कलेक्टर द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, उपायुक्त सहकारिता पी. के मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
पपेट शो, गीत और नृत्य से मतदाताओं को जागरूक करेंगी सारिका घारू सुसनेर में 29 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस
error: Content is protected !!