Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, मॉडल प्रदर्शनी तथा उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केसली तहसील की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती राजनंदनी शर्मा एवं सहायक संचालक शिक्षा सुश्री रूपल जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 44 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिवाजी राव आदिवासी ने विकसित भारत की संकल्पना पर शानदार नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। कक्षा 10वीं की छात्रा खुशी कोरी ने सोलर एनर्जी पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया।

मॉडल का चयन सहायक संचालक शिक्षा सुश्री रूपल जैन द्वारा जिले में भेजने के लिए किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा रिया गोंड ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों का ब्लड ग्रुप परीक्षण किया।

छात्रा की इस पहल से अधिकारी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां अन्य विद्यालयों में भी होनी चाहिए। कार्यक्रम की एक विशेष पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय के विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी अनिरुद्ध पचौरी का जन्मदिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती राजनंदनी शर्मा की उपस्थिति में विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

इस पहल ने विद्यार्थियों के बीच समानता, अपनापन और संवेदनशीलता का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रशांत यादव, नायब तहसीलदार केसली यशवंत सिंह, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी मनोज जैन सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़े क्षेत्र से आते हैं। क्षेत्र में सुविधाओं एवं संसाधनों का अभाव होने के बावजूद विद्यार्थी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन एवं अवसर मिलने पर यहां के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन नरेश यादव ने किया।

उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता के लिए शिक्षकों श्रीमती श्रद्धा जैन, सुश्री अंजलि दांगी, इंद्रपाल सिंह लोधी एवं दीपक साहू को एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा ने विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय परिसर में विकसित औषधीय गार्डन का निरीक्षण कर विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी ली तथा गार्डन की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में स्थापित तड़ित चालक का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य को प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर वे भविष्य में भी विद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थियों की गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई गई।

साथ ही विद्यालय में ‘उमंग कॉर्नर’ का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य भरत सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Kanpur Nagar24 Sep

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कानपुर-(श्याम गौड़) जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
पपेट शो, गीत और नृत्य से मतदाताओं को जागरूक करेंगी सारिका घारू सुसनेर में 29 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस
error: Content is protected !!