Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kanpur Nagar

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित - KANPUR NAGAR, उत्तर प्रदेश

हिंदी पखवाड़ा-2026’ का समापन: विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

कानपुर-(श्याम गौड़) जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के सभागार में हिंदी विभाग के तत्वाधान में ‘हिंदी पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत साहित्यिक विचार गोष्ठी एवं सारस्वत पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय वातावरण में आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश कुमार शुक्ल (प्रभारी, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग), महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रंजू कुशवाहा तथा संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अलका द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार शुक्ल ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा, "शब्द जब अंतःकरण की व्यथा बनते हैं, तब कालजयी साहित्य का सृजन होता है भाषा केवल संवाद तक सीमित नहीं है, यह विचार, जीवन-मूल्यों और राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना का दर्पण है आज के तकनीकी युग में युवाओं को अपनी मौलिक भाषा और साहित्य से जुड़े रहकर रचनात्मक सोच विकसित करनी चाहिए प्राचार्या प्रो. रेंजू कुशवाहा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदी केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है ऐसे आयोजनों से छात्राओं में अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गौरव और साहित्यिक चेतना का संचार होता है कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. अलका द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनके निबंध, कविता और समीक्षात्मक लेखन पर प्रकाश डाला हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित निबंध, कहानी, कविता एवं स्वरचित काव्य प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या द्वारा विजेताओं को स्मृति-चिह्न, पुस्तक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम शुभी पाण्डेय एमए प्रथम सेमिस्टर, द्वितीय गोल्डी एमए तृतीय सेमिस्टर, तृतीय मुस्कान जैन एमए तृतीय सेमिस्टर, सांत्वना पुरस्कार रूबी कुशवाहा एमए प्रथम सेमिस्टर, कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम कुसुमाग्र दीक्षित बीए तृतीय सेमिस्टर, द्वितीय आकांक्षा बाजपेयी बीए तृतीय सेमिस्टर, तृतीय अंकेश दुबे बी.ए. प्रथम सेमिस्टर, सांत्वना पुरस्कार तनुश्री दास एम.ए. तृतीय सेमिस्टर, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रीमा तोमर बीए प्रथम सेमिस्टर, द्वितीय पल्लवी शुक्ला एमए तृतीय सेमिस्टर, तृतीय गोल्डी एमए. तृतीय सेमिस्टर, सांत्वना पुरस्कार: शिखा अवस्थी एम.ए. तृतीय सेमिस्टर स्वरचित काव्य प्रतियोगिता, प्रथम करिश्मा वर्मा बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय: साक्षी मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय सिदरा जाफरी एमए प्रथम वर्ष सांत्वना पुरस्कार आकांक्षा सिंह, इस अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं और हिंदी विभाग के शोधार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन हेतु विशेष प्रशस्ति-पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया गया धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा सह-संयोजिका डॉ. रीना रानी द्वारा की गई कार्यक्रम का कुशल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कीर्ति मिश्रा एवं डॉ. श्वेता कटियार द्वारा किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिकाए प्रोफेसर सुशीला द्विवेदी, डॉ. कल्पना राय, प्रोफेसर अर्चना दीक्षित, प्रोफेसर रोहिनी सक्सेना, डॉ. कनिष्का, डॉ. रेणू सहित समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, 6 शातिर अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार
Saharanpur24 Sep

थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी सफलता, 6 शातिर अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार

छुटमलपुर/सहारनपुर:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के द्वारा चोरी की घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों…

पूरी खबर पढ़ें →
होमगार्ड का फिजिकल दिलाने जिला मुख्यालय पुलिष लाइन जा रहे युवक की मौत
Basti24 Sep

होमगार्ड का फिजिकल दिलाने जिला मुख्यालय पुलिष लाइन जा रहे युवक की मौत

बस्ती/यूपी: 24 सितम्बर 2026 होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सफल हुई अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट दिलाने जा रहे युवक…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद ललितपुर में थाना एंटी हयूमेन ट्रैफिकिगं (ए0एच0टी0) /एस0जे0पी0यू0 की मासिक सम्वन्य गोष्ठी / कार्यशाला।
Lalitpur24 Sep

जनपद ललितपुर में थाना एंटी हयूमेन ट्रैफिकिगं (ए0एच0टी0) /एस0जे0पी0यू0 की मासिक सम्वन्य गोष्ठी / कार्यशाला।

जनपद ललितपुर में थाना एंटी हयूमेन ट्रैफिकिगं (ए0एच0टी0) /एस0जे0पी0यू0 की मासिक सम्वन्य गोष्ठी / कार्यशाला। दिनांक 23.09.2026 को…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!