Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान को मिला बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का समर्थन

10 Jun 2026, 10:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा, 10 जून 2026। सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान को जनसमर्थन लगातार मिल रहा है। अभियान के 17वें दिन बुधवार को श्री बंशीधर नगर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक मनीष कुमार सिंह, को-डायरेक्टर युवराज सिंह एवं प्राचार्य रवीश प्रजापति गढ़वा पहुंचे और अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।IMG 20260610 WA0025विद्यालय प्रबंधन ने समाजसेवी अभिषेक भारद्वाज द्वारा संचालित सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान तथा गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय पांडेय की पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।IMG 20260610 WA0026

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं। सरस्वती नदी का पुनर्जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने जैसा कार्य है। विद्यालय इस पुनीत अभियान में हर संभव सहयोग देगा।

वहीं को-डायरेक्टर युवराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसे व्यवहारिक रूप से समाज में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभिषेक भारद्वाज की यह मुहिम युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और विद्यालय अपने छात्रों को भी इस अभियान से जोड़ेगा।

प्राचार्य रवीश प्रजापति ने कहा कि जल संरक्षण की शिक्षा कक्षा से शुरू होकर समाज तक पहुंचनी चाहिए। एसडीएम संजय पांडेय की पहल एवं इस अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित की जा सकती है।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन जैसे विषयों पर व्यापक जन-जागरूकता समय की आवश्यकता है। सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के जुड़ने से इस मुहिम को नई ऊर्जा मिल रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

गड्ढे के पास कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: बदहाल सड़कों के विरोध में गले में पहनी नरमुंडों की माला

कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चमनगंज इलाके में…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित तमोलियन गांव में गर्भवती माताओं से की मुलाकात, एक को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह

लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
A2Z सभी खबर सभी जिले की08 Sep

नगर पुलिस अधीक्षक गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक- 07.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!