कनकनी कोलियरी में मजदूरों ने किया चक्का lजाम काम के दिन घटाने का विरोध
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिजुआ क्षेत्र की कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने बुधवार को प्रथम पाली से काम बंद कर चक्का जाम कर दिया। मजदूरों ने काम के दिनों में कटौती के विरोध में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी ने हेल्पर श्रेणी के कर्मियों को महीने में केवल 15 दिन और टेक्निकल कर्मियों को 10 दिन काम देने का निर्णय लिया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने कहा कि यह निर्णय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मजदूरों ने बताया कि समस्या के समाधान को लेकर प्रबंधन से वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। सुबह से ही मजदूर प्रबंधन प्रतिनिधियों के आने का इंतजार कर रहे थे। आंदोलनरत मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गुरुवार को कोलियरी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और आंदोलन तेज किया जाएगा। कोलियरी सूत्रों के अनुसार, आउटसोर्सिंग कंपनी को इन दिनों परियोजना विस्तार, ओबीआर डंपिंग और भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और कंपनी पर वित्तीय दबाव बढ़ा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।