*मंडल महामंत्री मनोज साहू के नेतृत्व में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर संकट मोचन मंदिर सलगांवा कला में विशेष पूजा-अर्चना, हवन का आयोजन*।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोरिया/ सोनहत – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कल दिनांक 10/6/2026 को केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर संकट मोचन मंदिर सलगांवा कला में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री मोदी जी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति व खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद भगवान की भव्य महाआरती की गई और उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से
सुरेश राजवाड़े (भाजपा मण्डल महामंत्री)
सुमित राजवाड़े (शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक)
दिलीप राजवाड़े (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
हरीश चंद राजवाड़े(किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष)
टिकेश्वर राजवाड़े (युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी)
नंद कुमार राजवाड़े (किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष)
राकेश राजवाड़े (युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष)
संजय मानिकपूरी (युवा मोर्चा मंडल मंत्री)
इसके साथ ही मेही लाल राजवाड़े , रामू राजवाड़े , अनिल सोनपाकर ,सुरेश राजवाड़े , मीना राजवाड़े , रवि राजवाड़े भाई पंडित जी (पुजारी) सहित क्षेत्र के कई सम्मानित वरिष्ठ जन और निष्ठावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में देश को परम वैभव पर ले जाने और मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsएमसीबी जिले के साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक प्रमोद यादव के द्वारा महौर पारा वार्ड नंबर 5 निवसी…
पूरी खबर पढ़ें →
• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…
पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…
पूरी खबर पढ़ें →
1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।