Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : स्वरोजगार योजनाओं के लंबित प्रकरणों का समय पर हो शत-प्रतिशत निराकरणः कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

12 Jun 2026, 03:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

20260612123403

  1. सिंगरौली : स्वरोजगार योजनाओं के लंबित प्रकरणों का समय पर हो शत-प्रतिशत निराकरणः कलेक्टर श्री गौरव बैनल।

  (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

 

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्वरोजगार योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। जिले के क्रेडिट-डेपोजिट रेशियो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ऋण वितरण बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए बैंकर्स और निवेशकों के संयुक्त व्यापार मेले आयोजित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार क्रेडिट कार्ड भी जारी किए जाएं। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए सभी बैंकों को वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले के तीनों विकासखंडों में सीएफएल के माध्यम से नियमित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने पर जोर दिया।

उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों को उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे सरकारी योजनाओं की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से बिना किसी बाधा के लाभार्थियों के खातों में पहुंच सकेगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि को जिले के बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा गार्डों की अनिवार्य तैनाती के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश तैयार करने का भी सुझाव दिया।

बैठक में एलडीओ धीरज गुप्ता, एलडीएम रंजीत कुमार, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवीन कुशवाहा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मिथिलेश इवने सहित विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
पपेट शो, गीत और नृत्य से मतदाताओं को जागरूक करेंगी सारिका घारू सुसनेर में 29 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस
error: Content is protected !!