सिगरौली: कलेक्टर द्वारा मछुआ समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक के परिणामस्वरूप तियरा तालाब का प्रोजेक्ट तैयार।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिगरौली: कलेक्टर द्वारा मछुआ समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक के परिणामस्वरूप तियरा तालाब का प्रोजेक्ट तैयार।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज)
सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा तियरा ग्राम पंचायत स्थित गर्रा सिंचाई जलाशय का भ्रमण किया गया। विदित हो कि कलेक्टर द्वारा मछुआ समिति के सदस्यों के साथ विगत दिवस बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मछली पालन सह-पर्यटन के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके फलस्वरूप वह स्वयं कलेक्टर श्री बैनल एवं जीएम सीएसआर एनसीएल राजीव रंजन के द्वारा जलाशय गर्रा पहुंचकर ‘तियरा जल विहार एवं मत्स्य पालन’ के प्रस्तावित प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया।प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कलेक्टर ने आदिवासी मछुआ सहकारिता समिति तियरा द्वारा किए जा रहे मछली पालन एवं प्रस्तावित जल विहार को पर्यटन एवं मछली उत्पादन का एक बेहतरीन संगम बताया। साथ ही यह भी कहा कि शीघ्र ही समिति के सभी सदस्यों को रोजगार का एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से तालाब में आधुनिक केज कल्चर तथा अन्य तकनीकों के माध्यम से मछली उत्पादन किया जाएगा।
इसी के साथ ही बतख पालन कर समिति की आय को भी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में पर्यटन को मद्देनजर रखते हुए तालाब की अधोसंरचना का विकास किया जाएगा, जिसमें रिक्रिएशनल थीम पर आधारित पाथ-वे, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने हेतु बैठक व्यवस्था, बोटिंग एक्टिविटीज तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण हेतु वृहद रूप से पौधरोपण भी किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट का मुख्य आकर्षण जलाशय के बीच स्थित दो टापू होंगे, जिनमें वॉच टॉवर एवं पर्यटकों हेतु अन्य आकर्षक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपके द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को सीएसआर के माध्यम से पूरा सहयोग किया जाएगा। तत्पश्चात कलेक्टर एवं जीएम सीएसआर एनसीएल द्वारा स्थल का भ्रमण कर तालाब का जायजा लिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका परिषद मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं नगर विकास के कार्य ठप्प होने से नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 24 सितंबर। नगर परिषद सुसनेर में 29 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन में शत-प्रतिशत…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छात्रों में जनसेवा और 'विकसित भारत' का विजन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।