Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली में भाजपा ने आयोजित किया ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन।

13 Jun 2026, 09:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1781365973457

 

सिंगरौली: केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की कार्यक्रमों की श्रृंखला।

 

सिंगरौली में भाजपा ने आयोजित किया ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन ‘विश्वास, विकास के और जनकल्याण के 12 वर्ष’ थीम पर आधारित रहा। यह कार्यक्रम देवसर विधानसभा अंतर्गत बरैनियां ग्राम में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन को संबोधित करने के लिये मुख्य वक्ता के रूप मे तीर्थ स्थल कल्याण एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथियों की आंसदी पर जिले के संगठन प्रभारी विनोद यादव सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विधायक अमर सिंह, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, वरिष्ठ नेता गिरीश द्विवेदी, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने समस्त अतिथियों तथा उपस्थित प्रबुद्ध जनों का अभिवादन किया तथा अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा 5 जून से 20 जून तक विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है।

इसके अंतर्गत जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान और आम जनता व हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ‘जन शिविर’ जैसे अनेक सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में बेहद वृहद और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में देश को “गरीबों को समर्पित सरकार” के रूप में सेवा की शपथ दिलाई थी। तब से लेकर अब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं हैं। उन्होंने हर घर शौचालय, जनधन खाते, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना (जल जीवन मिशन), उज्ज्वला योजना, डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) और आयुष्मान भारत जैसी देश बदलने वाली योजनाओं का विशेष रूप से उल्किलेख किया, इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही संबल योजना, कर्मकार मंडल, लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना जैसी दूरगामी योजनाओं का विस्तृत खाका भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि आज विकास की रफ्तार चाहे सड़क हो, पुल हो, रेलवे हो या शिक्षा का क्षेत्र—हर तरफ नए आयाम स्थापित कर रही है।

मुख्य वक्ता एवं तीर्थ स्थल कल्याण एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2014 में एक ऐसे तपस्वी ने देश की बागडोर संभाली जिन्होंने संगठन कार्यों के माध्यम से पहले ही मां भारती की अथक सेवा की थी। जब उन्होंने संसद में प्रवेश किया, तो संसद की सीढ़ियों पर अपना माथा टेककर प्रणाम किया, जो लोकतंत्र के प्रति उनके अगाध सम्मान को दर्शाता है। श्री गोटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता साल के पूरे 365 दिन कार्य करते हैं। मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में ‘गुड गवर्नेंस’ (सुशासन) की एक नई मिसाल पेश की गई है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संकट के बीच भी भारत की विकास यात्रा अनवरत जारी रही। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वोत्तर के जिन राज्यों को कांग्रेस सरकार अछूता मानती थी, मोदी जी ने उन राज्यों का स्वयं निरंतर भ्रमण कर वहां विकास की एक नई इबारत लिखी है। आज रक्षा, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर देश आत्मनिर्भर बन रहा है। साथ ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत भारत की सांस्कृतिक धरोहरों और भव्य मंदिरों का पुनरुद्धार और विकास हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि आज जनता का विश्वास भाजपा में है, तो इसे निरंतर बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों की है।

कार्यक्रम का मंचीय संचालन पूर्व जिलामंत्री व इस कार्यक्रम के संयोजक दिग्विजय सिंह ध्रुव ने किया तथा इस सम्मेलन मे समाज एवं क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जन, भारतीय जनता पार्टी के जिले व मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के आम जनों की उपस्थिति रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
पपेट शो, गीत और नृत्य से मतदाताओं को जागरूक करेंगी सारिका घारू सुसनेर में 29 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस
error: Content is protected !!