Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर और दो नर्सों का एक दिन का वेतन कटा, कारण बताओ नोटिस जारी।

14 Jun 2026, 08:34 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM
IMG 20260613 212434
Oplus_131072

सिंगरौली: औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर और दो नर्सों का एक दिन का वेतन कटा, कारण बताओ नोटिस जारी।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश)

सिंगरौली:  शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ढोंटी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फयाज अहमद, वहीं की नर्सिंग अफसर सुश्री जेबा सिद्धीकी और यूपीएचसी नवजीवन विहार की नर्सिंग अफसर सुश्री राजमती कुशवाहा बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों की अनाधिकृत अनुपस्थिति को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए सीएमएचओ द्वारा तत्काल प्रभाव से इनका एक दिवस का वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है

यह कार्रवाई विगत 6 जून 2026 को कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक के बाद की गई है, जिसमें शहरी क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की खराब प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई इस लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तीनों संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर उचित माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने अथवा लापरवाही दोहराने की स्थिति में इनके विरुद्ध एकपक्षीय कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मचारियों की होगी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Sagar24 Sep

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमुनिया चिखली विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली में सेवा…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन
Sagar24 Sep

वाणिज्य विभाग के 5 शोधार्थियों का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग…

पूरी खबर पढ़ें →
पपेट शो, गीत और नृत्य से मतदाताओं को जागरूक करेंगी सारिका घारू सुसनेर में 29 सितंबर को होगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का उपनिर्वाचन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर भी फोकस
error: Content is protected !!