Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बोकारो : गांव में हथियार लहराने वाले दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पुलिस के हवाले

14 Jun 2026, 05:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260614 WA0142

*बोकारो :* नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोप है कि दोनों युवकों ने गांव के एक युवक को हथियार दिखाकर धमकाया था.

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा.

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार शाम बाराडीह गांव पहुंचे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपने पास मौजूद रिवाल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी दी. घटना से डरे युवक ने तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पंचायत भवन के समीप दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी कर दी. मामले की सूचना मिलने पर नावाडीह थाना के एएसआई राहुल कुमार और विक्रेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर हिरासत में लिया.

ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहे थे.

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है और हथियार के संबंध में भी जांच-पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!