Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश, 12 घंटे में हलीम शेख हत्या काण्ड का खुलासा

15 Jun 2026, 08:09 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260615 WA0032

कतरास: महुदा थाना क्षेत्र के कुलटांड काली मंदिर के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में मिले अधेड़ हलीम शेख के गर्दन कटा शव मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
महुदा थाना प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलटांड जाने वाली पक्की सड़क के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का गर्दन कटा शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान भुरुंगिया निवासी 65 वर्षीय हलीम शेख, पिता इसराइल शेख के रूप में की गई।
मृतक के दामाद शेख महमूद के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए शेख शहबाज को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक के पुत्र शेख इस्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। संपत्ति विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने महुदा थाना कांड संख्या-34/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा अजीत कुमार विमल, कतरास अंचल पुलिस निरीक्षक मो. रुस्तम, महुदा अंचल निरीक्षक रंजीत कुमार, महुदा थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक समेत विभिन्न थाना एवं ओपी के पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!