Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेल में बंद आधी या एक तिहाई सजा काट लेने वाले कैदियों की रिहाई पर HC ने सरकार से मांगा जवाब व सुझाव

15 Jun 2026, 08:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260615 WA0036

रांची: राज्य के जेल में बंद कैदियों की आधी या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों की रिहाई से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए राज्य के जेल में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले करीब 1000 कैदियों की संख्या से संबंधित सॉफ्ट कॉपी रिपोर्ट पर अपना लिखित जवाब और सुझाव दिया गया

जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह प्रार्थी के इस लिखित जवाब के आलोक में अपना जवाब और सुझाव प्रस्तुत करें. ताकि केस को निष्पादित किया जा सके. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई निर्धारित की

यहां बता दें कि सरकार ने शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को झारखंड के जेल में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों का आंकड़ा करीब 1000 बताई थी. इस रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी प्रार्थी को देने का निर्देश राज्य सरकार को कोर्ट ने दिया था. जिसकी आलोक में प्रार्थी को सरकार की उक्त रिपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई थी. जिस पर प्रार्थी ने अपना जवाब और सुझाव प्रस्तुत किया है

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. सरकार की ओर से अधिवक्ता मो शहाबुद्दीन ने पक्ष रखा. बता दें कि मामले को लेकर स्टेन स्वामी एवं अन्य की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई. पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य के जिलों में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों के मामले को राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड के समक्ष रखने और इसपर विचार करने को कहा था.

*सरकार ने दिया है करीब 1000 का आंकड़ा*

राज्य सरकार की ओर से दायर शपथ पत्र में झारखंड के विभिन्न जिलों के जेल में बंद आधी या एक तिहाई सजा काट लेने वाले करीब 1000 कैदियों का विवरण दिया है. इनमें गुमला जेल में 77, जामताड़ा में 2, कोडरमा में 2, लातेहार में 43, लोहरदगा में 23, पाकुड़ जेल में 14, साहिबगंज जेल में 8, साकची (जेएसई) जेल में 2, सरायकेला में 25, सिमडेगा जेल में 20, हजारीबाग बरही में 1, घाटशिला में 27, खूंटी जेल में 53, मधुपुर जेल में 7, राजमहल में 14, रामगढ़ जेल में 11, तेनुघाट (बोकारो) जेल में 4 कैदी, बिरसा मुंडा होटवार जेल में 199, दुमका सेंट्रल जेल में 84, घाघीडीह जमशेदपुर जेल में 26, हजारीबाग सेंट्रल जेल में 24, मेदिनीनगर पलामू जेल में 32 , चाईबासा में 202, चास बोकारो में 8, चतरा में 23 , देवघर में 8, गढ़वा में 15, धनबाद में 23 गिरिडीह में 31 और गोड्डा में 4 शामिल है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!