रत्नेश कुमार ने 35वीं पुण्यतिथि पर मजदूरों के मसीहा सूर्यदेव सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



मजदूरों के नेता और गरीबों के मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कतरास मोड़, झरिया स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सिंह मेंशन कार्यकर्ता रत्नेश कुमार ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
रत्नेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का जीवन श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे।
पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा, “स्व. सूर्यदेव सिंह जी को कोटि-कोटि नमन। सूर्यदेव सिंह अमर रहें।” श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।