गोला गोकर्णनाथ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की जिला बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



गोला गोकर्णनाथ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की जिला बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठ
गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के नया बायपास स्थित ध्रुव टीवीएस शोरूम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासभा लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष एवं टीवीएस शोरूम स्वामी दिनेश मिश्रा ने की।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उनके पद की गरिमा, संगठन के नियमों तथा विस्तार कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान नई जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने विभिन्न पदाधिकारियों को पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में अवनीश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सत्येन्द्र बाजपेई को जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक शुक्ला को जिला महामंत्री, राकेश विश्वकर्मा को संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी, प्रमोद गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी, आदित्य मिश्रा को संगठन मंत्री, अधिवक्ता सविता बाजपेई को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, रेखा गुप्ता को महिला मोर्चा जिलामंत्री, उर्मिला शर्मा को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गोला, सूरज गुप्ता को नगर अध्यक्ष मोहम्मदी तथा रितेश पांडेय को नगर अध्यक्ष युवा गोला की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन के प्रचार-प्रसार, विस्तार और हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने, समाज में एकजुटता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार को महराजगंज पहुंचे। यहां आयोजित PDA जन पंचायत में…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह…
पूरी खबर पढ़ें →
प्लांट संचालक के मुताबिक, बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद काजू सुखाने वाली तीनों ड्रायर मशीनें एक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रतापगढ़ - करंट की चपेट में आने से सपा नेता जिला सचिव पिछड़ा वर्ग रामलाल वर्मा के पुत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
अतिवृष्टि के कारण जनपद महोबा में हुए,फसलों के नुक्सान का संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कर आंकलन करने के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।