Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुहर्रम पर्व को लेकर कतरास थाना पूरी तरह से मुस्तैद, अखाड़ा कमेटियों के साथ पुलिस ने की महत्वपूर्ण बैठक

17 Jun 2026, 12:00 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी धारी अखाड़ा कमेटियों के साथ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार जी ने की अहम बैठक, जुलूस रूट का किया सत्यापन l

धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत – कतरास थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में कतरास थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार जी की अध्यक्षता में कतरास थाना क्षेत्र के सभी अखाड़ा कमेटियों के लाइसेंसधारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कतरास थाना क्षेत्र के 12 लाइसेंसी और 2 गैरलाइसेंसी धारी मुहर्रम पर्व के अखाड़ा कमेटियों के सदस्यों ने शिरकत किया । पुलिस अधिकारियों ने सभी अखाड़ों से पांचवी मुहर्रम से दसविँ मुहर्रम तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही मुहर्रम जुलूस के निर्धारित रूट, समय और व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

पुलिस की ओर से सभी अखाड़ा कमेटियों की मौजूदगी में जुलूस रूट के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की समस्या या विवाद की स्थिति से पहले ही निपटा जा सके। थाना प्रभारी ने सभी लाइसेंसधारियों और कमेटी सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। जुलूस में आग का गोला (मशाल) और ट्यूब लाइट प्रयोग ना किया जाए l

बैठक के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की भी योजना बनाई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!