Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

केन्द्रीय जेल सागर एवं उपजेलों में शुरू हुआ योग सप्ताह अभियान

17 Jun 2026, 12:09 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3708922270177532326सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक मध्य प्रदेश की समस्त जेलों में एक सप्ताह का राज्य व्यापी योग अभियान आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के संरक्षक द्वारा दिनांक 15 जून, 2026 को जबलपुर केन्द्रीय जेल से ऑनलाईन माध्यम से किया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर, न्यायाधीश प्रीतम बंसल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मिथिलेश डेहरिया सहित केन्द्रीय जेल, के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एम.के. शर्मा द्वारा योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि उक्त अभियान केन्द्रीय जेल, सागर के साथ-साथ उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में भी चलेगा जिसका मुख्य उद्देश्य केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेलों में निरुद्ध बंदीगण को योग के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जेलों में यह अभियान दिनांक 21 जून, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक निरंतर चलेगा। जिसमें सभी जेलों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग क्रियाओं की जानकारी बंदीगणों को दी जावेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर द्वारा केन्द्रीय जेल, सागर एवं उपजेल रहली, बण्डा एवं खुरई में बंदियों को योगा ड्रेस उपलब्ध कराई गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!