Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
उत्तर प्रदेश

आवास योजना में पारदर्शिता का महाअभियान, महुली में खुली बैठक में पढ़ी गई पात्रों की सूची

17 Jun 2026, 06:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260617 095627

महुली सोनभद्र _(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र जनपद के दुद्धी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण में चयनित लाभार्थियों की स्थायी पात्रता सूची के निर्माण को लेकर पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने योजना के प्रति लोगों के विश्वास और जागरूकता को दर्शाया।IMG 20260617 114916
ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी, पंचायत अधिकारी दुद्धी आशुतोष श्रीवास्तव तथा ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश अहीर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई। सूची के वाचन के दौरान ग्रामीणों को अपनी राय रखने और किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया।IMG 20260617 114916
खुली बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सूची में शामिल पात्र लाभार्थियों के नामों का समर्थन करते हुए चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और जनहितकारी बताया। ग्रामीणों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए इस प्रकार की सार्वजनिक समीक्षा अत्यंत आवश्यक है।IMG 20260617 100149
अधिकारियों ने बैठक में योजना की पात्रता, चयन प्रक्रिया और शासन के दिशा-निर्देशों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर पंचायत सहायक बैजयंती शर्मा, सुधीर कुमार, बुधनाथ कन्नौजिया, अरुण कुमार गुप्ता, ईश्वरी प्रसाद यादव सहित लगभग पांच सौ ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पारदर्शिता, सहभागिता और जनसहमति का अनूठा वातावरण देखने को मिला।IMG 20260617 114242
ग्रामीणों की सहमति और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुई यह बैठक प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
Basti16 Sep

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…

पूरी खबर पढ़ें →

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
Mahrajganj16 Sep

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

भिटौली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj16 Sep

अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

परसामलिक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा महराजगंज। महराजगंज। अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!