Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

17 Jun 2026, 10:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260617 WA0054

IMG 20260617 WA0054

 

डीडवाना-कुचामन ….. मानसून सत्र 2026 के मद्देनजर और आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने विभागवार व उपखंडवार मानसून पूर्व की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये।

उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव वाले स्थानों की पहचान कर बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करने, अपने- अपने क्षेत्रों में छोटे- बड़े नालों की सफाई कराने, जिला स्तर सहित ब्लॉक स्तर पर 24 घंटे संचालित होने वाले आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू करने, जर्जर भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा नियमित रूप से फील्ड में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने बैठक में विभागवार कार्यों एवं पूर्व में दिये गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों को बारिश के मौसम में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने,शहरी क्षेत्रों के सभी बड़े नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम आगामी 7 दिवस में पूरा करने व सभी स्ट्रीट लाइट की जांच करने, जल संसाधन विभाग को बांधों की गाद निकालने, गेज सही करने एवं मिट्टी के कट्टे और मलबे हटाने के कार्य करने, ग्रामीण विकास विभाग को संभावित जल भराव वाले स्थानों से पानी की निकासी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट पर रखने के, विद्युत विभाग को ढीले तारों और ट्रांसफार्मर व खंभों को ठीक करने तथा जलदाय विभाग को लीकेज की नियमित रूप से मरम्मत करने व शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान उन्होंने जिले में विद्यालय भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रो एवं उचित मूल्य की दुकानों की जांच करने एवं बारिश से पूर्व आवश्यक रख- रखाव कार्य पूर्ण करने करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को जिले में सड़को पर होने वाले जल भराव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विकास मोहन भाटी,नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी सहित सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!