Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद में मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर डीडीसी का फटकार, बेहतर प्रदर्शन करने वाली पर्यवेक्षिकाएं हुईं सम्मानित

18 Jun 2026, 06:11 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0020

IMG 20260618 WA0021
धनबाद में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर लापरवाही को लेकर उप विकास आयुक्त ने संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को फटकार लगाई है.

मातृ वंदना योजना को लेकर समीक्षा बैठक

धनबाद: जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों और कार्यों में सुस्ती को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज को बैठक के दौरान कई प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिले. जिससे संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को फटकार लगाए. साथ ही कार्यशैली में सुधार और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लंबित आवेदनों, एनपीसीआई अपडेट, पोषण ट्रैकर और अन्य बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कुछ स्थानों पर आवेदन निष्पादन और तकनीकी प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब हो रहा है. जिससे लाभुकों को समय पर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

बेहतर प्रदर्शन करने वाली पर्यवेक्षिकाओं को सम्मानित करते हुए योजनाओं की क्रियांवयन में ढिलाई बार्दश्त नहीं: डीडीसी

इस पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन में किसी भी स्तर की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने, एनपीसीआई संबंधी त्रुटियों का शीघ्र समाधान करने और लाभुकों को बिना किसी बाधा के योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!