Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

18 Jun 2026, 06:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0028

कोयला लदे हाइवा की टक्कर से ECL के रिटायर्ड कर्मी की मौत

निरसा-जामताड़ा मार्ग जाम, आक्रोशित ग्रामीणों ने अलग ट्रांसपोर्टिंग रोड की उठाई मांग

धनबाद। जिले के निरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना निरसा-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित खुशरी मोड़ के समीप हुई, जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडरा निवासी 65 वर्षीय मनोज सिन्हा अपनी स्कूटर से निरसा बाजार जा रहे थे। उनके साथ गांव की ही 62 वर्षीय बीना घोष भी सवार थीं। इसी दौरान निरसा की ओर से आ रहे कोयला लदे हाइवा ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बीना घोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी रोबीन धीवर की सहायता से घायल महिला को तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शव के साथ सड़क जाम, ट्रांसपोर्टिंग ठप हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर निरसा-जामताड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण एमपीएल में कोयला एवं फ्लाई ऐश की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बाधित हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची निरसा पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा और पुलिस-ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

अलग एप्रोच रोड की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अलग एप्रोच रोड निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना है कि आबादी वाले क्षेत्रों से होकर कोयला और फ्लाई ऐश का परिवहन होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण तथा ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग लेन बनाने की भी मांग की।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा एक महिला के घायल होने की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के बाद फरार हाइवा और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन और सड़क जाम जारी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!