Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक को जान से मारने की धमकी, कोयला चोरी रोकने पर गोली मारने की चेतावनी

18 Jun 2026, 06:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260617 WA0204

कतरास/धनबाद। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक विष्णु कान्त झा ने तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि 16 जून 2026 की शाम उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि आवास लौटने के दौरान सशस्त्र असामाजिक तत्व उन पर हमला कर सकते हैं।
संभावित खतरे को देखते हुए महाप्रबंधक ने सीआईएसएफ से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। इसके बाद सीआईएसएफ अधिकारियों ने सुरक्षा रणनीति तैयार की, जिसके तहत महाप्रबंधक को उनके आधिकारिक वाहन के बजाय दूसरे वाहन से सुरक्षा घेरे में रवाना किया गया, जबकि उनका आधिकारिक वाहन अलग से भेजा गया।
आवेदन के अनुसार, शक्ति चौक से भुली जाने के दौरान लगभग एक किलोमीटर आगे 4-5 काले रंग की बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ियों ने महाप्रबंधक के आधिकारिक वाहन को घेरकर रोक लिया। वाहन से उतरे कई लोगों, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, ने चालक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट की। आरोप है कि महिला ने वाहन में बैठे सीआईएसएफ जवान के साथ अनुचित व्यवहार किया, जबकि अन्य लोग पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे।
महाप्रबंधक ने आशंका जताई है कि उक्त लोग वाहन में बैठे सीआईएसएफ कर्मी को उन्हें समझकर फंसाने तथा मानहानि, ब्लैकमेल एवं झूठे आरोप लगाने की साजिश रच रहे थे। जब उन्हें यह जानकारी मिली कि महाप्रबंधक उस वाहन में मौजूद नहीं हैं, तब उन्होंने धमकी देकर वाहन को जाने दिया।
आरोप है कि इसके बाद भी असामाजिक तत्वों ने वाहन का पीछा किया और गोल बिल्डिंग के समीप दोबारा रोककर चालक एवं सीआईएसएफ कर्मियों को धमकाया। उन्होंने संदेश भिजवाया कि “आज वह बच गया है, लेकिन यदि भविष्य में कतरास क्षेत्र के कांटापहाड़ी पैच में हो रही कोयला चोरी रोकने का प्रयास किया, तो उसे गोली मार दी जाएगी।”
महाप्रबंधक विष्णु कान्त झा ने इसे पूर्व नियोजित भयादोहन, धमकी और आतंकित करने की साजिश बताते हुए कहा है कि कोयला चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को रोकने और उन्हें डराने के उद्देश्य से यह घटना अंजाम दी गई। उन्होंने तेतुलमारी थाना से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ महकमे में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!