Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाल सक्षम नीति के तहत भैयाथान में विशेष अभियान

18 Jun 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
01 भैयाथान में विशेष अभियान

03 भैयाथान में विशेष अभियान

सूरजपुर/18 जून  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत 01 जून से 30 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज भैयाथान क्षेत्र में सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले, घूमने वाले एवं बाल भिक्षावृत्ति में संलग्न बच्चों की पहचान, रेस्क्यू एवं स्थायी पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान टीम ने भैयाथान बस स्टैंड, पान ठेला, कबाड़ी दुकान, गैरेज, शोरूम, हार्डवेयर दुकान एवं फल दुकानों सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अभियान का उद्देश्य सड़क पर रहने वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें संरक्षण, शिक्षा एवं पुनर्वास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

अभियान के दौरान आमजन एवं दुकानदारों को बाल संरक्षण, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी बच्चे के संकटग्रस्त अथवा असुरक्षित स्थिति में पाए जाने पर संबंधित विभाग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की गई।

इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से सुश्री प्रियंका सिंह (पीओएनआईसी), श्री अंजनी साहू (सोशल वर्कर), श्री भानु प्रताप देशमुख (सोशल वर्कर), चाइल्डलाइन से श्री दिनेश यादव (सुपरवाइजर), सुश्री यशोदा गुप्ता (केस वर्कर) तथा पुलिस विभाग से श्री विष्णु यादव एवं श्री जगजीत सिंह उपस्थित रहेl

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी
Durg22 Sep

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

मुजफ्फराबाद में SBI बैंक के सामने ट्यूबवेल के पास पुलिस ने दबोचा — आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज,…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*
Rajnandgaon22 Sep

*पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)*

*प्रकाशनार्थ* *पेंगुइन की दक्षिणपंथी बेशर्मी* *(आलेख : सुधन्वा देशपांडे, अनुवाद : संजय पराते)* पेंगुइन रैंडम हाउस (पीआरएच) दुनिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!