Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल

18 Jun 2026, 08:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ श्री बंशीधर नगर: नगर उंटारी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक लगभग 50 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।IMG 20260618 WA0039

जानकारी के अनुसार, नगर उंटारी थाना कांड संख्या 134/2026, दिनांक 17 जून 2026 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जमुआ गांव निवासी लल्लू राम उर्फ लल्लू कुमार (26 वर्ष), पिता उमेश राम तथा उमाशंकर राम उर्फ उमाशंकर कुमार (27 वर्ष), पिता नंदू राम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर महिला के साथ दुष्कर्म करने, मारपीट कर उसे मृत समझने तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से नदी किनारे फेंक देने का आरोप है।Videoshot 20260321 084158

पुलिस के अनुसार, घटना 16 जून की रात की है। पीड़िता की बहू द्वारा नगर उंटारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे मृत समझकर नदी किनारे छोड़ दिया।

घटना के बाद जमुआ गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण
Dhanbad20 Sep

उप विकास आयुक्त ने किया पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र का भ्रमण

जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 12 श्रेणियों के रिक्त पदों…

पूरी खबर पढ़ें →
कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कोठीभार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया कोठीभार/महराजगंज 20 सितंबर 2026 महराजगंज। अपराध की…

पूरी खबर पढ़ें →
नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता
Mahrajganj20 Sep

नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

नौतनवा में पुलिस-SSB की संयुक्त कार्रवाई, 1.350 किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार नौतनवा/ महराजगंज 20सितम्बर2026। महराजगंज। नेपाल सीमा…

पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
Mahrajganj20 Sep

कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार कोल्हुई/महराजगंज पुलिस अधीक्षक…

पूरी खबर पढ़ें →
जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद
Sagar20 Sep

जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!