Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाघमारा थाना मे वार्षिक निरीक्षण, रख-रखाव और कानून-व्यवस्था की जांच

18 Jun 2026, 11:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0291

बाघमारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अजीत कुमार बिमल ने गुरुवार को बाघमारा थाना का वार्षिक रूटीन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रख-रखाव का गहन निरीक्षण किया। आगमन पर थाना के जवानों ने उन्हें सम्मान गार्ड दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने पुलिस जवानों के टर्न-आउट की जांच की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को क्षेत्र में सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना भवन और परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक से पुरस्कार देने की अनुशंसा

एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने थाना परिसर की साफ-सफाई और रख-रखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बाघमारा थाना का रख-रखाव उत्कृष्ट पाया गया है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी और सभी कर्मियों के बेहतर कार्यों को देखते हुए उनका मनोबल बढ़ाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक से पुरस्कार देने की अनुशंसा की जाएगी।निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न अभिलेखों, संचिकाओं और रजिस्टरों की भी जांच की गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!