Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कतरास-तेतुलमारी समेत कई इलाकों में जलापूर्ति ठप

19 Jun 2026, 12:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0321

IMG 20260618 WA0088
कतरास । झारखंड खनिज क्षेत्र ने विकास प्राधिकार (झामाडा) की 24 इंच वाली मुख्य पाइपलाइन बुधवार को क्षतिग्रस्त हो जाने से कतरास, तेतुलमारी र्य सहित पांडेडीह बाजार, नया मोड़, सिजुआ 22/12, अंगारपथरा, छाताबाद और रानीबाजार समेत कई क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही झमाडा के कर्मी पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। विभागीय कर्मियों ने बताया कि पाइपलाइन को हुए नुकसान की मरम्मत में कम से कम दो दिन का समय लग सकता है। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो जाता है तो shani से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य होने की संभावना है। जलापूर्ति बाधित होने से हजारों लोगों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लोग विभिन्न स्रोतों से पानी की व्यवस्था कर किसी तरह दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं। कई परिवारों को मजबूरी में जार एवं बोतलबंद पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने झामाडा से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!