Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजगंज थाना के प्रांगण में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक

19 Jun 2026, 09:38 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0278

राजगंज थाना के प्रांगण में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठकIMG 20260618 WA0271IMG 20260618 WA0278

IMG 20260618 WA0266

राजगंज: मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौरसिया ने किया। बैठक में SDPO अजीत कुमार विमल और कतरास सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम खान सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। सुबोध चौरसिया, मो. सरफराज, अजय राम, उत्तम विश्वकर्मा, नूर मुहम्मद, कौशल्या देवी, मो. परवेज अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, मो. आफताब और संजय पाण्डे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया l
पुलिस प्रशासन ने पंचमी से दसमी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली और जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की थाना प्रभारी ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के मार्गों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी अखाड़ा कमेटियों की उपस्थिति में रूट का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में पुलिस प्रशासन ने सभी कमेटी सदस्यों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा। मुहर्रम को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!