Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

धनबाद टुंडी थाना क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय स्थित पुल के समक्ष अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा!चालक हुआ घायल।

19 Jun 2026, 10:45 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260618 WA0295

IMG 20260618 WA0296

धनबाद टुंडी दिनांक 18 जून 2026 दिन वृहस्पतिवार को टुण्डी थाना क्षेत्र के कोलहर पंचायत अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं कोलहर पुल बना डेंजर ज़ोन!

कभी भी किसी समय गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट जा रही है! कारण हाल ही में गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग की मरम्मति कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है।

संवेदक द्वारा पूर्व कार्य में किसी प्रकार की कार्य किए बिना ऊपर से चिप्स को डाल देने से जब कोई भारी वाहन गुजरा तों सड़क मुख्य मार्ग उबड़-खाबड़ हो गया हैं। जिससे गाड़ियों का मुख्य मार्ग से नियंत्रण खो जाता है और गाड़ियां दुर्घटना की शिकार हो जाती
हैं।

कोलहर मोड़ से लेकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं कोलहर पुल तक की स्थिति काफ़ी भयावह सा हो गया है। ताज़ा घटना आज हुआ़। जब गोविन्दपुर की तरफ़ से मुर्गी दाना लोड़ कर पिकअप वैन संख्या डब्लू बी 43 बी /5231 गिरिडीह जाने के क्रम में कोलहर पुल के समक्ष अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे चालक को मामूली चोट आईं स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार कराया गया। समाचार लिखे जाने तक पिकअप वैन घटना स्थल पर ही पड़ा हुआ हैं। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आये दिन कोलहर पुल के समक्ष गाड़ियां दुर्घटना के शिकार होने से डेंजर ज़ोन के रूप तब्दील हो गया है और पथ निर्माण विभाग शिथिल सा हो गया हैं। देखा जाए अगला शिकार कौन होता है।समय रहते इस पुल पथ की दोबारा मरम्मती नहीं होती है तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!