धनबाद में हैवी ब्लास्टिंग और कोयले के अवैध खनन से धंसी 50 फीट की मुख्य सड़क, निरसा प्रखंड से 30 गांवों का संपर्क टूटा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धनबाद:* निरसा विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र को जोड़ने वाली गोपालगंज-बेनागोड़िया सड़क गुरुवार की देर रात लगभग 12 बजे जोरदार आवाज के साथ 50 फीट लंबाई एवं लगभग 14 फीट चौड़ाई में धंस गई।
इसके कारण लगभग पांच पंचायत के लगभग 30 गांवों का निरसा प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
हालांकि, ईसीएल एवं आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने टूटी सड़क के किनारे से वैकल्पिक रास्ता बना दिया है, ताकि आम लोगों को आने जाने में असुविधा न हो।
सड़क के नीचे का हिस्सा पूरी तरह हिल गया
स्थानीय लोगों ने बताया कि चापापुर कोलियरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी ने गुरुवार की दोपहर में उक्त स्थान से लगभग 30- 40 फीट की दूरी पर हैवी ब्लास्टिंग की थी। पूर्व में इसी जगह से ईसीएल की भूमिगत खदान चलती थी। साथ ही अवैध खनन भी वहां पर किया जाता था।
हैवी ब्लास्टिंग के कारण सड़क के नीचे का हिस्सा पूरी तरह हिल गया था। वही आउटसोर्सिंग कंपनी भारी वाहनों से इसी रस्ते से कोयला एवं ओबी डंप की ट्रांसपोर्टिंग कराती है। इस कारण रात्रि में अचानक जोरदार आवाज के साथ सड़क एवं उसके आसपास का हिस्सा धंस गया।
इन पंचायत का है मुख्य संपर्क पथ
निरसा प्रखंड के बेनागोङिया, घाघरा, सोनवाद, सिजुआ एवं पूर्वी, टुंडी की पांड्रा बेजरा पंचायत के लगभग 30 गांवों का यह मुख्य संपर्क पथ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला परिषद एवं पीडब्ल्यूडी का यह सड़क वर्षों पुरानी है।
आउटसोर्सिंग कंपनियां कोयला निकालने की होड़ में ग्रामीण सड़क के साथ भी छेड़छाड़ कर रही है। ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन होने से पहले से ही लोगों आवागमन में परेशानी हो रही थी।
इस संबंध में जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी का कहना है कि मैं बोर्ड की बैठक में भी यह मामला उठाया था। ग्रामीण सड़क का इस तरह से अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।