सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, अवैध कट होंगे बंद, ग्रामीण इलाकों में कड़ी जांच
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*धनबाद :* धनबाद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ने की.
बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, जिले के पुलिस अधिकारी, डीएसपी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए.
पिछले 1 साल में 300 से ज्यादा अवैध कट बंद
बैठक में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर बने अवैध कटों को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताया गया. अधिकारियों ने कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने और नियमों की अनदेखी के कारण हर माह कई लोगों की जान जा रही है. मई महीने में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई. उपायुक्त ने बताया कि पिछले एक साल में जिले में 300 से ज्यादा अवैध कट बंद किए गए हैं और आगे भी दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रहेगी.
दुर्घटनाओं पर क्या कहा एसएसपी ने
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि बाइक चालकों की सुरक्षा को देखते हुए डबल हेलमेट नियम को प्रभावी तरीके से लागू कराया जाएगा, ताकि चालक और पीछे बैठने वाले दोनों सुरक्षित रहें.
प्रशासन की आम लोगों से अपील
जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को तेज करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।