मुहर्रम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 10 हजार अतिरिक्त जवान होंगे तैनात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*रांची*: मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। राज्यभर में आईआरबी, जिला पुलिस बल और होमगार्ड समेत 10 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें 5,850 होमगार्ड जवानों को विशेष रूप से ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सभी जिलों में चार दिनों के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) ने सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी एवं एसपी को मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी रांची और जमशेदपुर में सबसे अधिक 500-500 होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा गिरिडीह में 400, हजारीबाग में 350 तथा धनबाद, बोकारो, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 300-300 जवानों की तैनाती की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने, सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा पुराने विवादों का पूर्व में ही समाधान निकालने का निर्देश दिया है। साथ ही, सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।
मुहर्रम के दौरान सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुहर्रम के जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे और किसी नए रूट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड में रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।