Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी चौकी पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले व्यक्ति को किया गिरफतार

20 Jun 2026, 09:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

कटनी

Screenshot 2026 06 20 07 02 45 66 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

कटनी पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी बिलहरी पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री एवं नकदी बरामद की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी अखिलेश दाहिया के नेतृत्व तथा चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय एवं उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करहिया कला में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी काट रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजू उर्फ संजय सनोड़िया (42 वर्ष) निवासी करहिया कला, थाना कुठला बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 02 सट्टा पट्टियां, 01 डॉट पेन तथा ₹310 नगद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवैध या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें व्यक्तिगत रूप से दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण में जनता और पुलिस की साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। आम नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा, नशे के कारोबार एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!