Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरखी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में करोड़ों के विकास कार्यों का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

20 Jun 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1953504198712312462FB IMG 6679099527176935388सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664* खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें प्रदान कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण की राजनीति के प्रति संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विकास कार्यों के मामले में सुरखी विधानसभा किसी से पीछे नहीं रहेगी और यह जिले में विकास का मॉडल बनेगी। मंत्री राजपूत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे किसानों का सम्मान बढ़ा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें, सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था, पेयजल योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि देश में जनोपयोगी योजनाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, वहीं उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का अभियान गति पकड़ रहा है और स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को एक नई रफ्तार मिली है। प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनी है। इसके साथ ही सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही हमारा संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में सुरखी विधानसभा प्रदेश की सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। कार्यक्रम के दौरान लोकमान्य लोधी, रामकुमार यादव, राकेश दुबे, रूपनारायण, जगदीश साहू, रामाकांत यादव, कैलाश, प्रेम नारायण, मोहन कुर्मी,जाहर सिंह,प्रदीप साहू, प्रभु कुर्मी, भरत सिंह ठाकुर,मुन्ना साहू, प्रेम नारायण साहू,कमल सिंह, भवानी सिंह, गोविंद मीणा,राम सिंह गौड़,उत्तमचंद जैन, दातार मीणा सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!