श्री बंशीधर नगर उपकारा का हुआ उद्घाटन, अनुमंडल को मिली बड़ी सौगात
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा: गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर (पूर्व नाम नगर उंटारी) के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। अनुमंडल क्षेत्र को न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली, जब नवनिर्मित श्री बंशीधर नगर उपकारा (सब-जेल) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन कियागया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव शामिल हुए। उनके साथ पलामू प्रक्षेत्र के आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला परिषद सदस्य बाला रानी सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थितरहे।
ज्ञातहो कि वर्ष 1992 में अनुमंडल के रूप में अस्तित्व में आए श्री बंशीधर नगर में न्यायिक एवं प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2020 में अनुमंडलीय न्यायालय की स्थापना के बाद अब उपकारा का संचालन शुरू होने से न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। इससे बंदियों के आवागमन में सुविधा होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा न्यायिक प्रक्रियाओं के निष्पादन में तेजी आएगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उपकारा का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आम लोगों को भी प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।
उपकारा के उद्घाटन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया और समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
— वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना बण्डा एवं थाना विनायका में पंजीबद्ध अपराधों…
पूरी खबर पढ़ें →
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।