Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम हेल्प लाइन के शिकायत के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेट,,।

21 Jun 2026, 02:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

Screenshot 2026 06 21 02 04 46 87 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 1कटनी।

नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण की दिशा में नगर निगम कटनी ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण को लेकर शनिवार, 20 जून को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी प्रथम समूह के नगर निगमों की श्रेणी में प्रदेश के शीर्ष छह नगर निगमों में शामिल हुआ है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप नगर निगम कटनी ने 92.83 वेटेज स्कोर अर्जित करते हुए प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया तथा ए ग्रेड हासिल करने में सफलता पाई।

माह मई 2026 के दौरान सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त 718 शिकायतों के निराकरण हेतु निगम प्रशासन द्वारा त्वरित, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा नागरिक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने 54.4 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज किया, जिसके आधार पर ए ग्रेड प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में आगे भी इसी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शीघ्र एवं प्रभावी राहत उपलब्ध हो सके।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!