Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की सख्त कार्यवाही,28 स्कूल बसों पर कार्यवाही,35000 रू. का समन शुल्क वसूला

21 Jun 2026, 10:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 9007196723383171142FB IMG 7605222265610695682सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक चौहान के नेतृत्व में जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों की विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत तीन दिनों के दौरान यातायात पुलिस द्वारा जिले में संचालित स्कूल बसों का व्यापक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 28 स्कूल बसों में मोटरयान अधिनियम एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹35,000 का समन शुल्क वसूल किया गया। निरीक्षण के दौरान कई बसों में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट गेट जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं। इसके अतिरिक्त कई बस चालकों द्वारा निर्धारित वर्दी एवं नेम प्लेट धारण नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं, जिन पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल संचालक एवं वाहन संचालक निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!