Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बरोरा में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान से बढ़ा हत्या का शक; पुलिस जांच में जुटी

21 Jun 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260620 WA0328

धनबाद: जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बीसीसीएल एएमपी कोलियरी क्षेत्र स्थित बरोरा-चिटाही पीसीसी सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सुनसान इलाके में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोग सड़क की ओर गए थे, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बरोरा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

चेहरे पर मिले चोट के निशान, कपड़े भी नहीं थे पूरे

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। वहीं उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इस वजह से पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत दुर्घटना से हुई है या किसी अन्य कारण से। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सुनसान कोलियरी क्षेत्र में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

जिस जगह शव मिला है, वह कोलियरी क्षेत्र का अपेक्षाकृत सुनसान इलाका है। यह सड़क डुमरा-फुलारीटांड़ मुख्य मार्ग को बरोरा चेकपोस्ट और चिटाही होते हुए महेशपुर-सिनीडीह फोरलेन सड़क से जोड़ती है।सड़क के बीच स्थित कोलियरी क्षेत्र का यह हिस्सा काफी सुनसान रहता है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक यहां तक कैसे पहुंचा और घटना कब हुई।

मृतक की पहचान नहीं, जांच जारी

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!