Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

21 Jun 2026, 01:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कोरबा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

IMG 20260621 WA0005

*प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी*

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा यह विश्वभर में भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का गौरव बढ़ा रहा है।

शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी, पतंजलि योगपीठ की जया मिश्रा ने योगाभ्यास का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योगाभ्यास के दौरान उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

IMG 20260621 WA0004

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष भोजराम देवांगन, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला मंत्री कमला बरेठ, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय एवं राकेश नागरमल अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला
Bilaspur09 Sep

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी
Surajpur09 Sep

बसनारा में गोंगपा का रणघोष: “विष्णु देव साय मुर्दाबाद, कुसुम दीदी मुर्दाबाद” से दहला सूरजपुर — ढाई घंटे जाम के बाद भी धरना जारी

सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई चांदनी-बिहारपुर के नेतृत्व में ग्राम बसनारा में हुआ अनिश्चितकालीन चक्का जाम अब…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!