Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

NEET UG Re-Exam 2026: धनबाद के 7 केंद्रों पर 4 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; CAPF जवान रहेंगे तैनात

22 Jun 2026, 07:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260621 WA0144

धनबाद: नीट यूजी री-एग्जाम 2026 को लेकर धनबाद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार 21 जून को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन से लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर केंद्र को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।री-नीट परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर जिला पुलिस के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों की जांच कई चरणों में होगी। मुख्य गेट से प्रवेश के बाद परीक्षा कक्ष तक पहुंचने से पहले भी केंद्र प्रबंधन की जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

धनबाद के सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

धनबाद में री-नीट के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आईआईटी आईएसएम, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, बीआईटी सिंदरी, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, डिग्री कॉलेज जामाडोबा और केंद्रीय विद्यालय-1 विनोद नगर शामिल हैं।इन सभी केंद्रों पर करीब चार हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सबसे अधिक 960 छात्र आईआईटी आईएसएम परिसर में परीक्षा देंगे। इसके बाद बीबीएमकेयू में 720, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में करीब 500 और अन्य केंद्रों पर 1500 से अधिक छात्र शामिल होंगे।परीक्षा एक ही पाली में होगी। छात्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा देंगे। इस बार उत्तर लिखने के लिए छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

ड्रेस कोड और जांच को लेकर सख्ती

एनटीए ने परीक्षा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। छात्रों को दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। हल्के और ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकेंगे। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, घड़ी और किसी भी तरह की धातु की वस्तु ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।धार्मिक कारणों से विशेष पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को सामान्य रिपोर्टिंग समय से एक घंटे पहले यानी 12:30 बजे केंद्र पहुंचना होगा।

NEET परीक्षा में ये रहेगा पैटर्न

– कुल प्रश्न: 180
– विषय: भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान
– प्रत्येक विषय से: 45-45 प्रश्न
– कुल अंक: 720
– गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग
– परीक्षा अवधि: 3 घंटे

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में 730 MBBS सीटें

नीट स्कोर के आधार पर छात्रों को झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिले का मौका मिलेगा। राज्य के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 730 एमबीबीएस सीटें हैं।
एनटीए के जिला समन्वयक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि री-नीट परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रश्नपत्र जिला प्रशासन और पुलिस की निगरानी में परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

बड़ी खबर | 38 साल पुराने मामले में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…

पूरी खबर पढ़ें →
टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

टीकमगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 07 आरोपी गिरफ्तार, 09 चोरी की मोटरसाइकिल सहित करीब 3.90 लाख रुपये नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!