मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कतरास थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन वार्ड संख्या 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने किया
बैठक में शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया।
कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्थिति में रात 10 बजे के बाद जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी आयोजन तय नियमों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार ही होंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अफवाहों से बचें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।
थाना प्रभारी ने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अंत में सभी ने सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिया
मौके पर पार्षद वार्ड 1 की मधुमाला, जावेद रजा मुखिया अल्ताफ, बिजली विभाग के जेई देवीलाल सोरेन,,पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, मोहम्मद अकरम, मासूम खान, उमाकांत तिवारी, उदय वर्मा, रामबचन पासवान,एहतराम कुरेशी, कमलेश सिंह, शिवेश विश्वकर्मा, मो मोनू,मो इबरार, मंजर आलम, मो मुमताज, जियाउल हक, शौकत खान,रघुनाथ हजारी,मानसिंह,श्यामकांत गुप्ता, शौकत खान, मो नईम, ईश्वर चौरसिया, मुन्ना सिद्दीकी, मो जशीन, सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1988 की दाण्डिक अपील और 1986 के सेशन विचारण से जुड़ा NBW वारंटी गिरफ्तार, ग्राम हरौड़ा से अतरू…
पूरी खबर पढ़ें →
हम प्रकृति के पुजारी : मथुरा महतो शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में करम परब महोत्सव…
पूरी खबर पढ़ें →
सीआईएसएफ इकाई, बीसीसीएल धनबाद दिनांक: 21 सितंबर 2026 धनबाद, 21 सितम्बर 2026। भारत सरकार की "Zero Coal Leakage…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…
पूरी खबर पढ़ें →
धनबाद । कतरास लिलोरी मंदिर श्मशान घाट के निकट बने शेड पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।